दो आरोपियों के घर कतरास पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

दो आरोपियों के घर कतरास पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):  कतरास पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो अभियुक्तों पिंटू बॉस एवं मो. कुरबान खान, दोनों निवासी चरिडीह, काजी मोहल्ला, कतरास के घर पर इश्तेहार चिपकाया। दोनों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया है।
उक्त कांड में धारा 323/341/354/504/506/307/34 भा.दं.वि. एवं धारा 3(i)(e)/3(i)(r)/3(i)(s) SC/ST Act के तहत मामला दर्ज है।

दोनों अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे हैं। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कतरास पुलिस की टीम द्वारा विधिवत गवाहों की उपस्थिति में ढोल-नगाड़े के साथ सार्वजनिक उद्घोषणा करते हुए दोनों अभियुक्तों के आवास पर क्रमशः इश्तेहार चिपकाया गया।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने हेतु विधिसम्मत रूप से सूचित किया गया है। निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होने की स्थिति में  न्यायालय के आदेशानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कतरास पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top