
स्थापना दिवस के बहाने विधायक राज सिन्हा दिखाया अपना जनाधार
मोटरसाइकिल रैली एवं आभार यात्रा में उमड़े भाजपा समर्थक
डीजे न्यूज, धनबाद : भाजपा के स्थापना दिवस के बहाने धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने सोमवार को अपना जनाधार दिखाया। उन्होंने अपने आवासीय कार्यालय जगजीवन नगर से विशाल मोटरसाइकिल रैली एवं “आभार यात्रा” निकाली। इस मोटरसाइकिल रैली एवं आभार यात्रा के दौरान सड़कों पर भाजपा एवं विधायक समर्थक उमड़ पड़े थे।
यह मोटरसाइकिल रैली जगजीवन नगर से निकलकर सरायढेला, पुलिस लाइन, रणधीर वर्मा चौक, धनबाद स्टेशन, नया बाजार होते हुए बैंक मोड़ तक गया फिर बैंक मोड़ से श्रमिक चौक, पूजा सिनेमा, बेकारबाँध, लुबी सर्कुलर रोड सिटी सेंटर, पुलिस लाइन होते हुए पुनः जगजीवन नगर तक आया।
आज के मोटरसाइकिल रैली आभार यात्रा में सैड़ों मोटरसाइकिल पर सवार होकर धनबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी सातों मंडलों से कार्यकर्ताओं का हुजूम पूरी “आभार यात्रा” में शामिल हुआ। आभार यात्रा में शामिल सभी युवा कार्यकर्ता जोश एवं उमंग से भरे थे। इस दौरान रास्ते भर विधायक राज सिन्हा के साथ सभी कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे एवं नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, जेपी नड्डा जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद, धनबाद की जनता जिंदाबाद का नारा लगाते चल रहे थे।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी एवं कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक पार्टी सेवा सुशासन के तहत अनेक कार्यक्रम चला रही है। उसी के अंतर्गत हम धनबाद की आम जनता आभार, उनका अभिनंदन इस आभार यात्रा के माध्यम से कर रहे हैं।
विधायक सिन्हा ने कहा कि आज के दिन हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी सहित उन सभी महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने राष्ट्रभक्ति की भावना से भाजपा की आधारशिला रखी थी। उनके विचार आज के सामाजिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष में अत्यंत प्रासंगिक हैं। भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि यह एक ऐसी विचारधारा है जो राष्ट्रवाद सेवा और विकास के मूल सिद्धांतों पर आधारित है।
विधायक सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य कर रहा है। इस “आभार यात्रा” में उपस्थित जिला महामन्त्री मानस प्रसून एवम जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमितने कहा कि, हरियाणा महाराष्ट्र और दिल्ली में एनडीए की निर्णायक जित ने पुनः स्थापित कर दिया है कि, भारतीय मतदाता नकारात्मक एवं भ्रम फैलाने वाले को स्वीकार नहीं करेगा। अब देश के आम लोगों की पहली प्राथमिकता विकास ही है। राम मंदिर, अनुच्छेद 370 की समाप्ति और समाज के वंचित वर्गों के कल्याण जैसे मुद्दे पर आम लोगों का भरोसा सिर्फ और सिर्फ भाजपा पर है। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सभी समाज को साथ लेकर चलती है। आभार यात्रा को जिला उपाध्यक्ष अजय निषाद, रीता यादव, अभिमन्यु कुमार, नरेन्द्र त्रिवेदी, रवि सिन्हा, तमाल राय, मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, संजय कुशवाहा, किशोर मंडल, सन्नी रवानी, सूरज पासवान, गोविंदा राउत, निर्मल प्रधान, मौसम सिंह, विकाश मिश्रा, शिवेन्द्र सिंह सोनू, राजकुमार मंडल, बबलू सिंह, बबलू फरिदी, मनोज रिंकू सिन्हा, कपिलदेव आदि ने भी संबोधित किया।