ससुराल जा रहे युवक से गांडेय में हथियार के बल पर 1.20 लाख रुपये की लूट 

ससुराल जा रहे युवक से गांडेय में हथियार के बल पर 1.20 लाख रुपये की लूट 

डीजे न्यूज, गांडेय(गिरिडीह) : गांडेय थाना क्षेत्र में रविवार को हथियार के बल पर लूट की घटना हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित कोयरीडीह मोड़ के समीप अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाते हुए नगदी और मोबाइल छीन लिए।

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महतोडीह निवासी रुस्तम अंसारी अपनी मोटरसाइकिल से अपने ससुराल, मार्गोमुण्डा थाना क्षेत्र के बनसुमि जा रहे थे। इसी दौरान कोयरीडीह मोड़ के पास बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोका और पिस्तौल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। अपराधियों ने उनसे एक लाख बीस हजार रुपये नगद और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, एसआई संतोष सिंह और पुलिस बल की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसके लिए गांडेय पुलिस ने बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से मामले का खुलासा करने में जुटी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top