सरकारी व्यवस्था में सामाजिक संस्थाओं का दायित्व बढ़ा : कुलपति
समाज हित में विकास फोरम का योगदान सराहनीय : श्रीराम दुबे
डीजे न्यूज, गोविंदपुर, धनबाद : सामाजिक संस्था विकास विकास फोरम के 31 वे स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बीबीकेएमयू के कुलपति डॉ रामकुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकारी व्यवस्था में सामाजिक संस्थाओं का दायित्व बढा है और समाज में इन संस्थाओं से बदलाव भी आ रहा है। मुख्य वक्ता कवि श्रीराम दुबे ने कहा कि समाज हित में विकास फोरम का योगदान सराहनीय है। इस अवसर पर उपन्यासकार फणीश्वरनाथ रेणु पर केंद्रित समिति की पत्रिका विकास पथ के 19 वे अंक का लोकार्पण हिंदी के पूर्व एचओडी डॉ सत्यनारायण टंडन ने किया। पूर्व विभागध्यक्ष डॉ एसकेएल दास को फोरम शिक्षा सम्मान, डॉ एनके सिंह व डॉ मनोज कविराज को फोरम चिकित्सा सम्मान, सुशील भारती को फोरम पत्रिका सम्मान, समाजसेवी चेतन गोयनका को फोरम सदस्य सम्मान से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता बासुदेव गोस्वामी, उद्घाटन डॉ यूएल विश्वकर्मा, सचिवीय प्रतिवेदन एसएन लाल त्यागी, संचालन कृष्ण प्रसाद गिरि, विकास कुमार सिन्हा एवं कुमारी ममता व धन्यवाद ज्ञापन सुरेश चौधरी ने किया। विशिष्ट अतिथि अल इकरा के प्राचार्य डॉ शमीम अहमद, बीबीकेएम के पीआरओ डॉ मुकुंद रविदास, राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डीएन सिंह, डॉ यूएस प्रसाद एवं डॉ संगीता करण ने सामाजिक कार्यों के लिए विकास फोरम टीम की सराहना की। कार्यक्रम में दिगंत संस्थापक शैलेंद्र, विनोद आनंद, ओमप्रकाश उपाध्याय, शंकर रविदास, आरसी मिश्रा, संजय कुमार, राजकुमार वर्मा, उपेंद्र कुमार, विमल शर्मा, डॉ आरके शर्मा आदि मौजूद थे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।