सूड़ी समाज के प्रदेश अध्यक्ष बने सनत, महासचिव परितोष

सूड़ी समाज के प्रदेश अध्यक्ष बने सनत, महासचिव परितोष

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): झारखंड प्रदेश सूड़ी समाज की कोर कमेटी की हुई बैठक में  जमशेदपुर निवासी सनत मंडल को प्रदेश अध्यक्ष एवं बलियापुर के परघा निवासी परितोष मंडल को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। समाज के लोगों ने दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों बधाई देते हुए कहा है कि इनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से झारखंड में सुड़ी समाज की एकता, प्रगति और समृद्धि का नया आयाम स्थापित होगा।
बधाई देने वालों में बोकारो के अशोक मंडल के अलावा तपन मंडल, बादल मंडल, मथुरानाथ मंडल, सुबल चंद्र मंडल, अमिताभ मंडल, वृंदावन मंडल आदि शामिल हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top