कनक रेखा ट्रस्ट ‘मां की रसोई’ ने शुरू किया खिचड़ी-खीर वितरण
डीजे न्यूज, धनबाद: रणधीर वर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को कनक रेखा ट्रस्ट ‘मां की रसोई’ की ओर से खिचड़ी एवं खीर वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने जरूरतमंदों की सेवा के लिए ट्रस्ट की पहल की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रत्येक शनिवार को जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट पहले से ही विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। इसी क्रम में रविवार को रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। खिचड़ी एवं खीर वितरण कार्यक्रम में अध्यक्ष ललिता सिंह, सचिव श्यामसुंदर राय, रीता सिंह, बबीता सिंह, सुषमा प्रसाद, सरिता चौधरी, सुष्मिता राय, रोनित सिंह, अंजलि, आयुष, रणवीर एवं पिंकी गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।