धनबाद में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच अपराधी गिरफ्तार
13 बाइक बरामद
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। बाइक चोरी की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा गठित टीम ने रविवार को नयाडांगा काली मंदिर मैदान के पास छापामारी कर पांच अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस ने अपराधियों के पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है।
पकड़े गए अपराधियों में अमित कुमार चौहान (बिरलाढाल), मनिष कुमार दुबे (देवियाना बंगलो), सुरज हेम्ब्रम (बंगालपाड़ा), चन्दन कुमार (देबियाना बंगलो), राजकुमार (निरसा भमाल (खटाल), सभी थाना निरसा शामिल हैं।
पूछताछ के दौरान अपराधियों ने पुलिस को बताया कि ये पाँचों लोग संगठित होकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते है। बाइक का नम्बर प्लेट तोड़कर, चेचिस नम्बर मिटाकर कलर से पेंट कर देते है ताकि पहचान में नहीं आये और मोडिफाई कर बेच देते थे।
अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने नयाडांगा काली मंदिर मैदान के पास से 05 मोटरसाईकिल को जब्त किया। साथ ही अन्य 08 चोरी की मोटरसाईकिल तथा चोरी करने में प्रयुक्त पेचकस जैसा औजार जिसका अगला भाग चाभी जैसा बनाया हुआ है का इस्तेमाल मोटरसाईकिल का लॉक तोडने एवं स्टार्ट करने में किया जाता था को बरामद किया है। अभियुक्तों का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी है।
आपराधिक इतिहास
कुल्टी थाना कांड संख्या 180/26, दिनांक 09.04.2026, धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023।
कुल्टी थाना कांड संख्या 295/26, दिनांक 20.06.2026, धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023।
चिरकुण्डा थाना कांड संख्या 90/26, दिनांक 30.04.2026, धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023।
निरसा (कालुबथान ओ०पी०) कांड संख्या 198/26 दिनांक 19.06.26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता 2023।
चिरकुण्डा थाना कांड संख्या 107/26, दिनांक 03.06.2026, धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023।
चिरकुण्डा थाना कांड संख्या 119/26, दिनांक 21.06.2026, धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023।
छापामारी के दौरान बरामद सामान
बिना नम्बर प्लेट का ग्लैमर मोटरसाईकिल CHASIS No. MBL.JAW10XKGK1786A, ENGINE No.JA06ERKGK18693 को पाथरकुआं से चोरी किया गया है।
बिना नम्बर प्लेट का हीरो होण्डा पैसन मोटरसाईकिल CHASIS No. घिसा हुआ ENGINE No. 05G08M42080 को नियामतपुर प० बंगाल से चोरी किया गया है।
बिना नम्बर प्लेट का ग्लैमर मोटरसाईकिल CHASIS No. MBL.JAW104KGG38140, ENGINE No. JA06ERKGG34823 को चोरंगी प० बंगाल से चोरी किया गया है।
बिना नम्बर प्लेट का ग्रे कलर का ग्लैमर मोटरसाईकिल CHASIS No. घिसा हुआ ENGINE No. JA07AFN9A03059 को गोविन्दपुर से चोरी किया गया है।
बिना नम्बर प्लेट का ब्लैक पेन्ट किया हुआ ग्लैमर मोटरसाईकिल CHASIS No. घिसा हुआ ENGINE No. JA06EJF9H1 4469 को गोविन्दपुर से चोरी किया गया है।
बिना नम्बर प्लेट का ब्लैक पेन्ट किया हुआ ग्लैमर मोटरसाईकिल CHASIS No. घिसा हुआ ENGINE No. JA06ERKGJ31466 को कुमारधुबी ओवरब्रीज के नीचे से चोरी किया गया है।
बिना नम्बर प्लेट का ब्लैक पेन्ट किया हुआ ग्लैमर मोटरसाईकिल CHASIS No. घिसा हुआ ENGINE No. JA06ERJGL70481 को गोविन्दपुर बाजार से चोरी किया गया है।
बिना नम्बर प्लेट का ब्लैक पेन्ट किया हुआ SP SHINE HONDA मोटरसाईकिल CHASIS No. & ENGINE No. घिसा हुआ को गोविन्दपुर बाजार से चोरी किया गया है।
बिना नम्बर प्लेट का ब्लैक पेन्ट किया हुआ HERO HONDA SUPER SPLENDOR मोटरसाईकिल CHASIS No. & ENGINE No. घिसा हुआ को गोविन्दपुर बाजार से चोरी किया गया है।
बिना नम्बर प्लेट का ब्लैक पेन्ट किया हुआ SP SHINE HONDA मोटरसाईकिल CHASIS No. घिसा हुआ ENGINE No. JC73ET2074066 को कुमारदुबी स्टेशन से चोरी किया गया है।
बिना नम्बर प्लेट का ब्लैक पेन्ट किया हुआ HERO GLAMMOUR मोटरसाईकिल CHASIS No. घिसा हुआ ENGINE No.JA06ERHGL14134 को कुमारदुबी स्टेशन से चोरी किया गया है।
बिना नम्बर प्लेट का ब्लैक पेन्ट किया हुआ HERO SUPER SPLENDOR मोटरसाईकिल CHASIS No. घिसा हुआ ENGINE No. JA06EHJ9H17799 को चिरकुण्डा बाजार से चोरी किया गया है।
चोरी करने में प्रयुक्त प्रा०अभि० अमित कुमार चौहान का पल्सर मोटरसाईकिल जिसका रजि० न0 JH10DA-9823 है।
चोरी करने में प्रयुक्त पेचकस जैसा औजार, अगला भाग चाभी जैसा बनाया हुआ, जिसका इस्तेमाल मोटरसाईकिल का लॉक तोडने एवं स्टार्ट करने में किया जाता था।
मालूम हो कि 19 जून को कालूबथान ओ०पी० क्षेत्र से एक मोटरसाईकल की चोरी हुई थी। धनबाद जिला के कई थाना क्षेत्रों से लगातार मोटरसाईकिल चोरी हो रही थी। चोरी की वारदातों का उदभेदन करने के लिए टीम गठित की गई थी।
छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी
लिलेश्वर महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरसा।
पु०नि० आशुतोष कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, चिरकुण्डा।
पु०अ०नि० नितेश कुमार मिश्रा, ओ०पी० प्रभारी, कालूबथान।
पु०अ०नि० मैथ्यु एक्का, ओ०पी० प्रभारी, कुमारधुबी।
पु०अ०नि० रंजीत कुमार, कालूबथान ओ०पी०।
पु०अ०नि० रंजीत कच्छप, कालूबथान ओ०पी०।
स०अ०नि० उमेश राम, कालूबथान ओ०पी०।
कालुबथान ओ०पी० रिजर्व गार्ड, कालूबथान ओ०पी०।
कालुबथान ओ०पी० के सभी चौकीदार।