समाजसेवी कमल महतो की स्मृति में आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 16 से
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): समाजसेवी स्व. कमल महतो की स्मृति में 16 जुलाई से आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भेलाटांड़ दुर्गा मंदिर मैदान में होने वाले प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग लेंगी। उक्त जानकारी पूर्व पार्षद धर्मेंद्र महतो उर्फ डिस्को ने मंगलवार को मीडिया को दी।
कोयलांचल फुटबॉल क्लब की देखरेख में प्रतियोगिता के शुभारंभ में दिवंगत कमल की पुण्यतिथि मनाई जाएगी ।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मौके पर मौके पर केएएफसी के कोच बिमल टुडू, ऋतिक मोदक, नरेश महतो, समाजसेवी मृत्युंजय सिंह, अनुराग मोदक, सूरज पासवान, अरविंद रजक, सोनू सिंह, सनतन रवानी, बबलू मरांडी, अवधेश महतो, सोनू रवानी, दीपक पासवान, रिंकू सिंह, ऋतिक सिंह आदि मौजूद थे।