नगर आयुक्त ने सांस्कृतिक भवन एवं निर्माणाधीन निगम कार्यालय का किया निरीक्षण गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्य पर दिया जोर

नगर आयुक्त ने सांस्कृतिक भवन एवं निर्माणाधीन निगम कार्यालय का किया निरीक्षण

गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्य पर दिया जोर

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने मंगलवार को सांस्कृतिक भवन एवं निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों के निष्पादन का जायजा लिया।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में अपेक्षित गति लाई जाए तथा सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही संपादित किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की गई तथा शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने संबंधित अभियंताओं को निर्माण स्थल पर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने को कहा।

इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त संदीप अनुराग टोपनो,मुख्य अभियंता अनूप कुमार सामन्ता, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रतिभा रानी, कनीय अभियंता विकास कुमार एवं महेश चंद्र भगत सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top