समाहरणालय के दो कर्मी हुए सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई

समाहरणालय के दो कर्मी हुए सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई
​
डीजे न्यूज, धनबाद: अधिवर्षिता आयु पूर्ण होने पर जिला गोपनीय शाखा के अनुसेवक बलभद्र कुम्हार एवं नीलम पत्र शाखा में अनुसेवक खीरोद कुमार दास को आदर-सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के दीर्घ एवं निष्ठावान सेवाकाल की सराहना की गई।

​अगस्त 2006 से निरंतर सेवारत रहे बलभद्र कुम्हार ने लगभग दो दशकों तक पूरी ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वहीं, समाहरणालय के नीलम पत्र शाखा में प्रतिनियुक्त अनुसेवक खीरोद कुमार दास ने भी अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान अत्यंत तत्परता, शालीनता एवं निष्ठा के साथ शासकीय कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

​विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं साथी कर्मचारियों ने दोनों कर्मियों को शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर ससम्मान विदाई दी। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि कार्यालयीन व्यवस्था को सुचारू रखने में चतुर्थवर्गीय कर्मियों का योगदान अमूल्य होता है, जिसे दोनों कर्मियों ने बाखूबी निभाया।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ, सुखद, समृद्ध एवं सुदीर्घ सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना की।

मौके पर नजारत उप समाहर्ता दीपक दुबे, सहायक प्रशासी पदाधिकारी प्रशांत कुमार, सहायक प्रशासी पदाधिकारी आनंद झा, वरीय सहायक लक्ष्मीकांत साव, सहायक जोगा कुमार, सहायक बजरंग तिवारी, आदेशपाल  शिबू मंडल, अनुसेवक जयराम प्रजापति समेत गोपनीय कार्यालय, नजारत कार्यालय तथा नीलाम पत्र शाखा के कर्मी मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top