कार्यालय अधीक्षक प्रदीप सिन्हा समेत कोयला भवन के 13 अधिकारी-कर्मी सेवानिवृत्त
बीसीसीएल के विकास में इनका योगदान सराहनीय : वित्त निदेशक राजेश कुमार
डीजे न्यूज, धनबाद : कोयला भवन वित्त(भुगतान) विभाग मुख्यालय के कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार सिन्हा समेत कोयला भवन के 13 अधिकारी-कर्मी शनिवार को सेवानिवृत्त
हो गए। सेवानिवृत्ति के दिन ही बीसीसीएल ने कोयला भवन में समारोह आयोजित कर सभी को विदाई दी।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए बीसीसीएल के वित्त निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि आज सेवानिवृत हुए अधिकारियों व कर्मियों का बीसीसीएल के विकास में जो योगदान है, वह सराहनीय है। ऐसे कर्मियों के बलबूते ही बीसीसीएल ने अपना सफलतम सफर तय किया है। इस मौके पर कार्मिक महाप्रबंधक मनोज कुमार, महाप्रबंधक पेंशन विद्वुत साहा समेत कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
सेवानिवृत होने वाले अधिकारी
मुख्य प्रबंधक खनन प्रताप ए शिंदे, खनन प्रबंधक सोमनाथ साहा, मुख्य प्रबंधक खनन सुमन कुमार शरण, खनन प्रबंधक इंद्रदेव सिंह, मुख्य प्रबंधक खनन देवेंद्र सिंह
सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी
कोयला भवन वित्त(भुगतान) विभाग मुख्यालय के कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार सिन्हा, कार्यालय अधीक्षक अमल कुमार पाल, फोरमैन इंचार्ज रवींद्र कुमार सिंह, वरीय निजी सहायक काली प्रसन्ना बनर्जी, वरीय ईपी फीटर सुखदेव दुसाध, कार्यालय अधीक्षक खिरोद कुमार मंडल, वरीय डाटा इंट्री ऑपरेटर तारकनाथ चक्रवर्ती, वरीय सिक्योरिटी गार्ड प्रदीप रजक