स्कूली बच्चों के बीच बांग्ला वर्ण परिचय पुस्तक वितरित

स्कूली बच्चों के बीच बांग्ला वर्ण परिचय पुस्तक वितरित

डीजे न्यूज, बलियापुर: झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा में स्कूली बच्चों के बीच बांग्ला वर्ण परिचय पुस्तक का वितरण किया गया। मौके पर समिति के संस्थापक बेंगु ठाकुर ने कहा कि स्कूलों में बांग्ला की पढ़ाई नहीं होने से बांग्ला भाषी छात्र-छात्राएं अपनी मातृभाषा की पढ़ाई से वंचित होते रहे हैं, जो चिंतनीय है। उन्होंने झारखंड सरकार से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की। मौके पर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, साधन चटर्जी, मुकुल चंद्र रोहिदास, परितोष घोषाल, लालजीत गोरांई, नारायण चंद्र पाल, कृष्ण प्रसाद समेत स्कूल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top