छठ घाटों की सफाई, बिजली बिल, प्रदूषण, अतिक्रमण का उठा मुद्दा

छठ घाटों की सफाई, बिजली बिल, प्रदूषण, अतिक्रमण का उठा मुद्दा

बलियापुर: प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख पिंकी देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में छठ पूजा को लेकर घाटों की साफ सफाई, उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिलने, हार्डकोक भट्ठों से फैल रहे प्रदूषण, सरकारी भूमि का अतिक्रमण आदि का मुद्दा छाया रहा। प्रमुख पिंकी देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को जल्द पूरा कराने के लिए लाभुकों को राशि उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया। वहीं उप प्रमुख आशा देवी ने डांगेपाड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप झुलते बिजली तार को जल्द हटाने, हीरालाल मोदक ने मुकुंदा विद्युत सबस्टेशन में रात्रि में बिजली मिस्त्री उपलब्ध रहने का मुद्दा उठाया। जबकि समिति के सदस्य लक्ष्मी नारायण महतो ने अंचल अधिकारी से सरकारी भूमि की सूची की मांग की ताकि सरकारी भूमि का एंक्रोचमेंट पर रोक लगाया जा सके। बैठक में बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, सीओ मुरारी नायक, उप प्रमुख आशा देवी, बीपीआरओ मोहम्मद आलम, डॉक्टर शुभम चौधरी,  सुजीत कुमार, पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर दिलीप कुमार महतो, सुनीता कुमारी, श्रृजली देवी, प्रतिमा रजवार, योगेश्वर माझी, दिवाकर महतो समेत विभिन्न पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top