रमा एकादशी पर राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दी आहुति

रमा एकादशी पर राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दी आहुति

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
बनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से पिपराटांड़ स्थित भीमराव अंबेडकर प्रतिभा विकास केंद्र में रमा एकादशी के पावन अवसर पर राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य आशा देवी के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं।यज्ञ में राम प्रसाद महतो एवं भानू देवी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। विधिवत पूजा-अर्चना एवं यज्ञ का अनुष्ठान पुजारी राकेश पांडेय और मंदिर की पुजारिन रेखा पांडेय ने संपन्न कराया। अनुष्ठान के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख परमेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्र रक्षा यज्ञ का उद्देश्य राष्ट्र की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना करना है। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा मिलता है।कार्यक्रम में मुरारी प्रसाद, जिला प्रमुख परमेंद्र सिंह, सेवाव्रती पिंकी देवी, आचार्य बाम्बी देवी, सोनी सिंह, सुमन देवी, रिंकी देवी, शोभा देवी, समिति सदस्य ज्योति राम महतो, डॉ. नंद किशोर, जगदीश महतो, राजू पांडेय, नारायण विश्वकर्मा, कार्तिक महतो, पानू महतो, मेघु राय, जीवन महतो, लखन महतो, सोनिया देवी एवं बेबी देवी सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top