स्कूल भवन का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे

स्कूल भवन का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे

 

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद):

स्वतंत्र विद्यालय भागा में मंगलवार को अचानक स्कूल भवन का छज्जा गिर गया। गनीमत रही कि घटना में किसी छात्र या अन्य व्यक्ति को चोट नहीं लगी। बताया जाता है कि सुबह प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद बच्चे अपने-अपने कक्षाओं में चले गए थे। इसके कुछ देर बाद ही स्कूल भवन का छज्जा अचानक गिर पड़ा।

छज्जा गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग अपने-अपने बच्चों की कुशलक्षेम जानने के लिए स्कूल पहुंच गए। घटना के बाद भागा बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों ने स्कूल भवन के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि निर्माण के समय घटिया किस्म की सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिए जाने के कारण इस तरह की दुर्घटना हुई है।

स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन और संबंधित विभाग से भवन की जांच कराने तथा जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

स्कूल के प्रार्चाय छाया कुमारी ने बताया कि किसी को नुकसान नहीं हुआ । जर्जर छज्जा से प्लास्टर गिरा था । उसको  देखने के बाद स्कूल की ओर से छज्जा को झड़वा दिया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top