मंत्री सुदिव्य के निधन से झामुमो परिवार को अपूरणीय क्षति : लक्खी सोरेन

मंत्री सुदिव्य के निधन से झामुमो परिवार को अपूरणीय क्षति : लक्खी सोरेन

 

डीजे न्यूज, धनबाद: 

झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री सह गिरिडीह विधायक स्व. सुदिव्य कुमार सोनू  के आकस्मिक निधन से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन पर मंगलवार को झामुमो धनबाद जिला कार्यालय मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता

जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने की। संचालन जिला संगठन सचिव मनोज रवानी कर रहे थे। 

जिलाध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने स्व. सुदिव्य कुमार सोनू  के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।  सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि, “स्व. सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ही नहीं, बल्कि पूरे झारखण्ड के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक कर्मठ, संघर्षशील एवं जनसमर्पित नेता थे। संगठन और सरकार में रहते हुए उन्होंने हमेशा आम जनता के हितों और झारखण्ड के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाई। उनका असमय चले जाना हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। झामुमो परिवार ने अपना एक समर्पित साथी और झारखण्ड ने अपना एक जुझारू जनप्रतिनिधि खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।*

 

 पूर्व महापौर सह वरिष्ठ झामुमो नेता चंद्रशेखर अग्रवाल  ने कहा कि, “स्व. सुदिव्य कुमार सोनू का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके व्यक्तित्व में जनसेवा के प्रति समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और झारखण्ड के प्रति गहरी प्रतिबद्धता थी। उन्होंने कम समय में अपनी कार्यशैली और व्यवहार से लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई। उनका निधन झामुमो के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। आज पूरा झामुमो परिवार शोकाकुल है। हम सभी उनके अधूरे सपनों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।*

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. सुदिव्य कुमार सोनू जी के साथ बिताए गए समय एवं उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों एवं जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।*

 कहा गया कि उनका संघर्ष, विचार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव झामुमो कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता रहेगा।*

 

कार्यक्रम में केन्द्रीय सदस्य रमेश टुडू, गुरु चरण बास्की, जिला उपाध्यक्ष अजय रवानी, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, उपाध्यक्ष मिहिर दत्ता, टिंकू सरकार, यूनियन के नेता सपन बनर्जी, रतिलाल टुडू,मैराज खान, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष आज़ाद महतो,बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष धिरेन रवानी, सचिव मनसा राम मुर्मू,अताउर रहमान,अमित महतो,टुण्डी प्रखंड अध्यक्ष फुलचांद किस्कू, उमेश राम, झरिया नगर अध्यक्ष फरिद मल्लीक, बिरजू सोरेन, गोबिंदपुर प्रखंड सचिव मंजूड़ा मराण्डी, राजकुमार टुडू,गुलेल अंसारी,नवल किशोर सहित अन्य मौजूद थें।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top