



सिंह मेंशन में बमबाजी की घटना के बाद उमड़ा जनसैलाब

डीजे न्यूज, धनबाद: झरिया विधायक रागिनी सिंह के धनबाद स्थित सिंह मेंशन आवास पर रविवार देर रात बमबाजी की घटना हुई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश एवं चिंता व्याप्त है। इस घटना के बाद सोमवार सुबह से ही बड़ी संख्या में शुभचिंतक, समर्थक एवं क्षेत्रवासियों का जमावड़ा सिंह मेंशन में लगा।
वे पूर्व विधायक संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया और उनके साथ अपनी एकजुटता, समर्थन एवं भावनात्मक जुड़ाव व्यक्त किया।
यह घटना न केवल जनप्रतिनिधियों पर हमला है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनभावनाओं को डराने का असफल प्रयास भी है। क्षेत्र की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि झरिया की धरती डर और हिंसा के सामने कभी नहीं झुकी है और न ही झुकेगी। विधायक रागिनी सिंह एवं पूर्व विधायक संजीव सिंह जनता के अटूट विश्वास और समर्थन के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।




