सिंदूरपुर में हुई सड़क दुघर्टना में युवक की मौत, एक जख्मी

Advertisements

सिंदूरपुर में हुई सड़क दुघर्टना में युवक की मौत, एक जख्मी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): गोविंदपुर- बलियापुर मुख्य सड़क मार्ग पर सिंदूरपुर पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुघर्टना में टुंडी कुरकुटांड़ निवासी 40 वर्षीय मिठू रजवार की मौत हो गई। जबकि जीटी रोड कान्ड्रा निवासी महेश मंडल उर्फ मिठू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की खबर पाकर बलियापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जख्मियों को बलियापुर सीएचसी लाया गया। दोनों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान एसएनएमएमसीएच में मिठू रजवार की मौत हो गई। जबकि महेश मंडल का इलाज धनबाद असर्फी अस्पताल में चल रहा है। घटना मंगलवार की है। दोनों युवक टाटा मैजिक से गोविंदपुर से बलियापुर की ओर आ रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटना घटी। बलियापुर पुलिस ने वाहन को जप्त कर थाना ले आई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top