ओबीसी पार्लियामेंट्री कमिटी की मुंबई में बैठक संपन्न
कोल इंडिया में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण पर हुई चर्चा
डीजे न्यूज, धनबाद: ओबीसी पार्लियामेंट्री कमिटी की मुंबई में हुई बैठक के दौरान ओबीसी कोल इम्पलाईज वेलफेयर एसोसियेशन ने विभिन्न समस्याओं को उठाया। कोल इंडिया में ओबीसी को 27% आरक्षण , पदोन्नति में ओबीसी को आरक्षण एवं यूनियन की तरह सभी कमिटी में एसोसियेशन की सहभागिता की मांग रखी गई । सभी समस्याओं के निराकरण की दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया गया । मौके पर कोल इंडिया अध्यक्ष गुलाब सिंह, केंद्रीय महासचिव जय बहादुर सिंह यादव, एनसीएल अध्यक्ष प्रीतम कुमार केवट, बीसीसीएल से भोलानाथ यादव , रामदुलार सिंह, सीसीएल से दीपक कुमार, सीएमपीडीआईएल से राजेश साव ,रामधन यादव, ईसीएल से तारकेश्वर मण्डल, राजाराम मण्डल, एसईसीएल से अनिरूद्ध चंदा, मंगला यादव , डब्लुसीएल से सुदामा यादव, राकेश कुंडू उपस्थित हुए । यह जानकारी ओबीसी केंद्रीय मीडिया प्रभारी राम नारायण ने दी है।