शव के साथ फ्लाई ऎश फैक्ट्री के बाहर धरना मुआवजा व हत्यारों की गिरफ्तारी की है मांग, सांसद व विधायक धरनास्थल पर पहुंचे फैक्ट्री  सुपरवाइजर हिरासत में, बलियापुर का मामला

Advertisements

शव के साथ फ्लाई ऎश फैक्ट्री के बाहर धरना

मुआवजा व हत्यारों की गिरफ्तारी की है मांग, सांसद व विधायक धरनास्थल पर पहुंचे

फैक्ट्री  सुपरवाइजर हिरासत में, बलियापुर का मामला

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के गोलमारा के पास झाड़ी से बरामद अजीत रवानी का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को बलियापुर लाया गया। मृतक के परिजन और ग्रामीण शव के साथ आमझर स्थित श्री एंटरप्राइजेज (फ्लाई ऐश) बंद फैक्ट्री पहुंचे और गेट के बाहर धरना पर बैठ गए। वे
मृतक के आश्रित को मुआवजा एवं हत्या में शामिल साजिशकर्ताओं के विरुद्ध अविलंब कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। साथ ही मृतक के साथ काम करने वाले जख्मी गाजन महतो के इलाज का खर्च देने की आवाज बुलंद की। मृतक एवं उनके साथी गार्ड घायल गाजन महतो इसी फ्लाइएश फैक्ट्री में नाइट गार्ड का काम करता था।

सांसद व विधायक पहुंचे धरनास्थल
धनबाद के सांसद ढुलू महतो, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, मुखिया अंजना महतो के पति सुनील महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, जगदीश रवानी, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, सांसद प्रतिनिधि विजय रवानी, मनबोध रवानी, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक, उमाशंकर महतो आदि धरनास्थल पर पहुंचे।
छह लाख की मांग
फैक्ट्री मालिक की ओर से मृतक के आश्रित को पांच लाख देने पर सहमति जताई है, जबकि परिजन 6 लाख की मांग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक फ्लाई ऐश फैक्ट्री गेट के समक्ष धरना जारी है।
फैक्ट्री मालिक पर हत्या का आरोप

मृतक के पुत्र अमित कुमार रवानी उर्फ झंटू रवानी ने बलियापुर थाना में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में पिता अजीत रवानी की हत्या में फ्लाईएस फैक्ट्री के मालिक ऋषि अग्रवाल एवं उनके साथियों पर साजिश का आरोप लगाया है।

सुपरवाइजर से पूछताछ
अजीत रवानी की मौत के मामले में पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर असित कुमार विद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस मामले में गंभीर रूप से घायल गार्ड गाजन महतो का बयान दर्ज करने में जुटी है। फिलहाल सुपरवाइजर असित कुमार विद  द्वारा अब तक दिए गए बयान को पुलिस संदेहास्पद मान रही है।
मालूम हो कि मृतक अजीत रवानी एवं मुकुंदा के गाजन महतो श्री एंटरप्राइजेज फ्लाई ऐश फैक्ट्री में नाइट गार्ड थे। रविवार की शाम अजीत काम के लिए फैक्ट्री निकले थे, फिर वापस नहीं लौटे। मंगलवार शाम अजीत का शाम झाड़ी से बरामद किया गया था। इधर गाजन को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  फैक्ट्री में गाजन के जख्मी हालत में पड़े होने पर सुपरवाइजर असित कुमार विद ने धनबाद में इलाज हेतु भर्ती करवाया। वहीं अजीत रवानी (मृतक) के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top