एसआइआर को लेकर झामुमो सतर्क, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण जिम्मेदारी और चुनौतियों से निपटने की तरीकों से कराया अवगत

Advertisements

एसआइआर को लेकर झामुमो सतर्क, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

जिम्मेदारी और चुनौतियों से निपटने की तरीकों से कराया अवगत

डीजे न्यूज, धनबाद:  झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बुधवार को टाउन हॉल में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय सचिव विनोद पांडे, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिला अध्यक्ष रमेश टुडू, जिला सचिव मन्नू आलम, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, झामुमो नेत्री नीलम मिश्रा सहित बूथ लेवल एजेंट शामिल हुए।

कार्यशाला में आगामी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया, उनकी जिम्मेदारियों तथा अभियान के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के तरीकों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

झामुमो के केंद्रीय सचिव विनोद पांडे ने कहा कि झारखंड में होने वाले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर पार्टी पूरी तरह सतर्क है। इसी उद्देश्य से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और बीएलए के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने बताया कि राज्य में आगामी 30 जून से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इससे पहले सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर उन्हें अभियान की जानकारी देना आवश्यक था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top