कतरास के आकाशकिनारी गोली कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
19 के खिलाफ सीसीए लगाने का भेजा प्रस्ताव, बदमाशों में हड़कंप
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीते दिनों कतरास थाना क्षेत्र के आकाशकिनारी में आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मामले के फरार आरोपियों के नाम गुंडापंजी में अंकित करने तथा सीसीए लगाने (जिला बदर कराने) का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है।
इनपर लगेगा सीसीए
अनिल यादव, दिलीप यादव, बिनोद यादव, वीरेन्द्र उर्फ छिला यादव , विक्रम यादव, कन्हैया यादव ,कारू उर्फ करण यादव, नंदू यादव, राजीव यादव, चंदन यादव , श्रवण यादव सहित अन्य 8 अपराधी शामिल हैं।
गोलीबारी व मारपीट की उक्त घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने मुख्य आरोपियों के खिलाफ सख्त ‘जिला निरुद्ध’ (सीसीए / क्राइम कंट्रोल एक्ट) की कार्रवाई करने का फैसला लिया है। इस संबंध में वरीय पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य सरकार और गृह विभाग को एक गोपनीय व कड़ा अनुशंसा पत्र भेज दिया गया है।
डाटा बेस तैयार करने की पहल शुरू
आकाश किनारी मे रहकर आपराधिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों /अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है। पूर्व के कांडों के आरोपित अपराधियों का नाम गुंडा पंजी मे दर्ज कराने की कार्यवाही कतरास पुलिस द्वारा शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार से मंजूरी मिलते ही आकशकिनारी की घटना मे शामिल अपराधकर्मियों पर सीसीए लगाकर जिला बदर किया जाएगा।
इन अपराधियों की कस्टडी और जिला बदर की प्रक्रिया शुरू होने से संगठित आपराधिक गिरोहों की कमर टूट जाएगी। आकाश किनारी , कैलूडीह और आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि इनका मनोबल तोड़ा जा सके।