श्राद्धकार्य में आईं पांच महिलाएं तालाब में डूबी, दो की मौत 

श्राद्धकार्य में आईं पांच महिलाएं तालाब में डूबी, दो की मौत 

तीन की हालत गंभीर, पूरे इलाके में मातम 

डीजे न्यूज, गावां(गिरिडीह) : गावां थाना क्षेत्र के भीखी गाँव स्थित तलाब में नहाने के क्रम में डूबने से एक किशोरी और एक महिला की मौत हो गई है जबकि तीन महिलाओं की स्थिति गंभीर हैं। मृतका की पहचान 17 वर्षीय अंजलि कुमारी और 44 वर्षीय कलावती देवी के रूप में हुई है। इस संबंध में बताया गया कि कलावती देवी, अंजली कुमारी व अन्य महिलाएं गावां के भीखी गाँव में श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। श्राद्धकर्म के पूर्व कलावती देवी सहित चार महिलाएं और एक किशोरी अंजली कुमारी भीखी गांव के ही एक तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान नहाने के क्रम में कलावती देवी व अंजलि कुमारी सहित पांच महिलाएं तालाब में डूब गई। तभी पास में ही स्नान कर रही है अन्य महिलाओं ने जोर जोर से हल्ला करने लगीं। महिलाओं की चीख सुनकर लोग उक्त तालाब के पास आए। लोगों ने भारी मशक्कत से किशोरी सहित पांचों महिलाओं को तालाब से बाहर निकाला लेकिन इसके पहले ही अंजलि कुमारी नामक किशोरी और कलावती देवी की मौत हो गई थी। वहीं अन्य तीन महिलाओं की स्थिति गंभीर थी। इस दौरान लोग किशोरी सहित उक्त पांचों महिलाओं को आनन फानन में गावां अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने अंजली कुमारी और कलावती देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य तीन महिलाओं को गावां अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। इधर इसकी जानकारी मिलने पर गावां थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतका अंजली कुमारी और कलावती देवी के शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई। इधर इस घटना से मृतकों के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top