जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) छोड़ दर्जनों श्रमिक जनता श्रमिक संघ में हुए शामिल
डीजे न्यूज, धनबाद: झरिया कोयलांचल की श्रमिक राजनीति में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला। जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) को छोड़कर विभिन्न कोलियरियों से जुड़े दर्जनों श्रमिकों ने सुधीर सिंह के नेतृत्व में धनबाद के मेयर संजीव सिंह एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सिंह मेंशन स्थित आवास पर जनता श्रमिक संघ की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने सभी नवसदस्यों को माला पहनाकर संगठन में उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनता श्रमिक संघ हमेशा मजदूरों के अधिकार, सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता आया है। संगठन में शामिल होने वाले प्रत्येक साथी का पूरा सम्मान किया जाएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
मेयर संजीव सिंह ने कहा कि श्रमिकों का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि जनता श्रमिक संघ मजदूरों की अपेक्षाओं पर खरा उतर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन श्रमिकों की आवाज़ बनकर रोजगार, सुरक्षा, सामाजिक सम्मान एवं उनके अधिकारों की लड़ाई पहले भी लड़ता रहा है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ लड़ता रहेगा।
इस दौरान झरिया विधायक रागिनी सिंह ने संगठन में शामिल होने वाले सभी श्रमिकों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता श्रमिक संघ श्रमिकों के हितों की रक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता और श्रमिक परिवार के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी श्रमिकों ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में सूरज सिंह, निरंजन कुमार, विश्वजीत घोष, महेश ठाकुर, नीरज उर्फ बिट्टू, डी.एस. उर्फ बंटी, दिनेश कुमार गोप, गौतम कुमार, एटू राज बाउरी, कमल मुर्मू, सोनू बाउरी, धनंजय पांडेय, जितेंद्र सिंह, बलराम मुर्मू, उदय शेख बाउरी, महेंद्र महतो, इकबाल हुसैन, उदय पासी, कैलाश सिंह, निशानाथ चौधरी, राकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, कान्हू मुर्मू, राजेश्वर कुमार, राजू बाउरी, अर्जुन कुमार बाउरी, शशांक बाउरी सहित अन्य श्रमिक शामिल रहे।