शक्ति मंदिर में सिंदूर खेला के साथ मां सिद्धिदात्री की विदाई

शक्ति मंदिर में सिंदूर खेला के साथ मां सिद्धिदात्री की विदाई

डीजे न्यूज, धनबाद : सरायढेला  कोला कुसमा स्थित वास्तु विहार कॉलोनी के शक्ति मंदिर में दशमी को मां के मंदिर में महिलाओं ने सिंदूर खेला में मां दुर्गा के साथ-साथ एक दूसरे को सिंदूर लगाने की परंपरा का निर्वहन विदाई स्वरूप किया। जबकि दशमी की भंडारा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद का आनंद लिया। ज्ञात हो कि कोला कुसमा वास्तु विहार कॉलोनी में पिछले कई वर्षों से इस दुर्गा मंदिर में इस परंपरा का निर्वहन होता आ रहा है। जो कि इस कॉलोनी की नवरात्र महोत्सव पर आकर्षण का एक मुख्य केंद्र रहता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top