पीएचडी नामांकन शुरू कराने को लेकर एनएसयूआई ने डीएसडब्ल्यू को सौंपा ज्ञापन

पीएचडी नामांकन शुरू कराने को लेकर एनएसयूआई ने डीएसडब्ल्यू को सौंपा ज्ञापन

डीजे न्यूज, धनबाद: विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में पिछले कई वर्षों से पीएचडी में नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं होने के मुद्दे पर एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष आवाज बुलंद की है। संगठन के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष तारिक अनवर ने छात्र कल्याण अधिष्ठाता को ज्ञापन सौंपकर पीएचडी नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की।
तारिक अनवर ने कहा कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से पीएचडी में नामांकन नहीं होने के कारण शोध करने के इच्छुक विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई विद्यार्थी एन  इ टी और जे  आर एफ जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के बावजूद पीएचडी में नामांकन के अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया बाधित रहने से न केवल विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, बल्कि उनकी शोध संबंधी योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत पीएचडी के लिए निर्धारित सभी विषयों में जल्द से जल्द नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि योग्य एवं इच्छुक विद्यार्थियों को शोध करने का अवसर मिल सके। साथ ही, भविष्य में नामांकन प्रक्रिया को नियमित और समयबद्ध बनाने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएं।
तारिक अनवर ने कहा कि एनएसयूआई विद्यार्थियों के शैक्षणिक अधिकारों और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रही है। पीएचडी नामांकन शुरू कराना हजारों विद्यार्थियों की शैक्षणिक आकांक्षाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए जल्द सकारात्मक पहल करनी चाहिए। इस अवसर पर शमशेर अहमद, बबलू महतो, मोहम्मद रमजान, गुलाब चंद महतो सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
एनएसयूआई ने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए पीएचडी नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top