हेमंत सोरेन की नीतियों से प्रभावित होकर कई लोगों ने थामा झामुमो का दामन

हेमंत सोरेन की नीतियों से प्रभावित होकर कई लोगों ने थामा झामुमो का दामन

जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने दिलाई सदस्यता

डीजे न्यूज, गिरिडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यों और राज्य सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर गुरुवार को गिरिडीह में कई लोगों ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। रूपेश चंद्रवंशी के नेतृत्व में सभी लोग झामुमो के जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने उन्हें सदस्यता दिलाई और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों के कल्याण और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार नीतियां और योजनाएं बना रही है।

झामुमो के जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी ने कहा कि दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह के विकास के लिए जो रूपरेखा तैयार की थी, उसे पूरा करने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि उनके विकास कार्यों और योजनाओं को आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है।

वहीं, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह को शिक्षा का हब बनाना चाहते थे। उन्होंने शहर के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखा था। उनके निधन के बाद उस सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी अब सभी लोगों की है।

**ये लोग हुए झामुमो में शामिल**

झामुमो की सदस्यता लेने वालों में रूपेश चंद्रवंशी, अशोक हांसदा, पोलूस तिर्की, अमन रूबेन मुर्मू, अमरजीत सहाय, नीला पॉल और सुदीप लकड़ा समेत कई लोग शामिल हैं।

मौके पर झामुमो नेता तूफान, मेहताब मिर्जा, सुनील दास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top