शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रह
डीजे न्यूज, धनबाद : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नेताजी स्पोर्टिंग क्लब, रेंगुनी भूली की ओर से रविवार को एसजेएएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन एसजेएएस हॉस्पिटल के निदेशक शिवेन्द्र सिंह ने किया। कांग्रेस के बाघमारा प्रभारी अबोध नारायण प्रसाद भी उपस्थित थे । इस महा रक्तदान शिविर में 35 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को नेताजी स्पोर्टिंग क्लब रेंगुनी भूली की ओर से आभार प्रकट किया गया एवं संगठन की ओर से उनके इस सहभागिता के लिए धन्यवाद दिए।साथ ही इस कार्यक्रम में धनबाद के कुछ विशेष संगठन के कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया, जिसमे झारखण्ड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के भवानी बन्दोंपाध्यय, नव संकल्प मंच के पंकज कुमार सिंह, मानस रंजन पॉल, मनमोहन सिंह, मानवाधिकार प्रोटेक्शन झारखण्ड के सुदिस्ट कुमार एवं संगीत सिंह, भूली ब्लड डोनर ग्रुप के रवि सिंह, शकुंतला देवी एजुकेशन सोसाइटी से नीरज शर्मा को सम्मानित किया गया। हॉस्पिटल की ओर से भविष्य में इस तरह का रक्तदान शिविर कराने का भरोसा दिया गया। हॉस्पिटल की ओर से प्रशासक सत्यम सहानी आशुतोष, सुदीप पांडेय, मंजीत, दुर्गा, विश्वजीत, ओम पांडेय एवं सनाउल, अनिल, रुक्सार उपस्थित थे।