मरांगबुरु सावंता सुसार बैसी का सम्मेलन संपन्न, 31 सदस्यीय केंद्रीय कमिटी का गठन

Advertisements

मरांगबुरु सावंता सुसार बैसी का सम्मेलन संपन्न, 31 सदस्यीय केंद्रीय कमिटी का गठन
डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : मरांगबुरु सावंता सुसार बैसी का दो दिवसीय सम्मेलन रविवार को मधुबन में धार्मिक एवं सामाजिक उत्साह के साथ संपन्न हो गया। सम्मेलन में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम एवं ओड़िशा सहित पांच राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, समाज के विकास, परंपराओं के संरक्षण तथा विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से समाज के चुनिंदा पदाधिकारी, बुद्धिजीवी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन के दूसरे दिन सर्वसम्मति से 31 सदस्यीय केंद्रीय कमिटी का गठन किया गया। नवगठित कमिटी में पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला निवासी डॉ. समीरण मरांडी को केंद्रीय अध्यक्ष, असम के शिव चंद सोरेन को केंद्रीय सचिव तथा झारखंड के हजारीबाग निवासी रमेश हेंब्रम को केंद्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top