शहीद सीताराम उपाध्याय की स्मृति में अब तक पालगंज में न तो तोरण द्वार बना न प्रतिमा लगी आक्रोशित युवाओं ने अब खुद उठाया बिड़ा, निर्माण के लिए बनाई कमिटी

Advertisements

शहीद सीताराम उपाध्याय की स्मृति में अब तक पालगंज में न तो तोरण द्वार बना न प्रतिमा लगी

आक्रोशित युवाओं ने अब खुद उठाया बिड़ा, निर्माण के लिए बनाई कमिटी
डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : पालगंज गांव के शहीद जवान सीताराम उपाध्याय की स्मृति में तोरण द्वार निर्माण को लेकर रविवार को दुर्गा मंदिर पालगंज में युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहीद के सम्मान में गांव में अब तक न तो तोरण द्वार और न ही प्रतिमा स्थापित किए जाने पर चिंता व्यक्त की गई। युवाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शहीद सीताराम उपाध्याय की याद को चिरस्थायी बनाने के लिए पालगंज मोड़ पर उनके नाम से भव्य तोरण द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में नीलेश सिंह को अध्यक्ष, भोला साव को सचिव तथा कृष्ण कुमार राय को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशासन से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद जल्द से जल्द तोरण द्वार निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उपस्थित लोगों ने कहा कि 18 मई 2018 को देश की सेवा करते हुए शहीद हुए सीताराम उपाध्याय के योगदान को क्षेत्र कभी भुला नहीं सकता। उनके सम्मान में स्मारक स्वरूप तोरण द्वार का निर्माण नई पीढ़ी को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देगा। मौके पर दीपक साहू, सुखदेव साहू, आर्यन कुमार राम, अरुण मल्लाह, गोलू कुमार ,पंचम सिंह,चमटु साहू, सहित दर्जनों ग्रामीण एवं युवा उपस्थित थे। सभी ने शहीद के सम्मान में एकजुट होकर पहल को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top