शिक्षा, खनिज से निवेश तक झारखंड-ऑस्ट्रेलिया सहयोग की संभावनाओं पर मंथन
डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कोलकाता स्थित ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में शिक्षा, मिनरल्स, स्किल डेवलपमेंट, निवेश, संस्कृति, खेल और पर्यटन समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में संभावित रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों के बीच इन क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को आगे बढ़ाने तथा झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को नई ऊंचाई देने पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार और ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल, कोलकाता की वरिष्ठ अनुसंधान एवं भ्रमण अधिकारी एंजेलीना नायर भी मौजूद रहीं।