महिला के साथ दुष्कर्म की घटना से भाजपाई उद्वेलित, सीएम का पुतला जलाकर जताया विरोध
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में भागा मंडल के भाजपाइयों ने जोड़ापोखर स्थित शहीद शशिकांत पांडेय चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राम कर रहे थे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना पर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड में शासन और प्रशासन पूरी तरह बेलगाम, भ्रष्ट और निकम्मा हो गया है। महिला के साथ हुई इस घिनौनी घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर पार्षद सुमन अग्रवाल, सोनू चंद्रवंशी, उपेंद्र सिंह, तारकेश्वर तिवारी , सोनू कालिंदी, दुर्गा सिंह, सुमित बाउरी आदि थे।