शिक्षा और समाजसेवा के प्रतीक स्व. डॉ संजय रजवार की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
जमुआटांड़ स्थित डॉ. संजय रजवार चौक पर शनिवार को समाजसेवी स्व. डॉ. संजय कुमार रजवार की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. डॉ. संजय कुमार रजवार शिक्षा और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने हमेशा निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की और लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सभी को उनके पदचिह्नों पर चलकर समाजहित में कार्य करना चाहिए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. डॉ. संजय के विकसित एवं शिक्षित समाज के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। इस मौके पर डुमरा उत्तर पंचायत के मुखिया बिनोद महतो, रामचरण रजवार, मनोज रजवार, भरत रजवार, मृत्युंजय, प्रभात, विवेक, जगदीश, दीपक कुमार, सुनील रवानी, सुखदेव रजवार, रूपलाल रजवार, राजू सिंह, वासुदेव साव, सूरज, श्रेयांष, अनमोल, आयुष्मान, प्रतीक, अभिनंदन, आनंद, सुमित सहित जमुआटांड़ डुमरा के ग्रामीण और स्व डॉ. संजय कुमार रजवार के परिवार के सदस्य मौजूद थे।