रेड क्रॉस सोसायटी ने की दो सौ मरीजों की जांच

Advertisements

रेड क्रॉस सोसायटी ने की दो सौ मरीजों की जांच

डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ने शनिवार को मटकुरिया अंतर्गत काली मंदिर, धौड़ा टोला स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निःशुल्क यक्ष्मा जांच शिविर का आयोजन किया।

इसमें लगभग 200 से अधिक मरीजों की जांच की गई। शिविर में 150 मरीजों का एक्स-रे किया गया एवं 90 लोगों का बलगम लेकर जांच के लिए सदर अस्पताल को दिया गया।

शिविर को सफल बनाने में वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक सह चेयरमैन भारतीय रेडक्रॉस समिति धनबाद कौशलेंद्र कुमार सिंह, बैकुंठ प्रसाद, राजेश कुमार, मजहर, संजय जायसवाल, जयकांत कुमार, नरेश कुमार मांजी, सीएचओ अष्टमी कुमारी, सहिया ममता कुमारी, निर्मला देवी आदि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top