शहरी गैर तकनीकी धनबाद व चिरकुंडा के अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन संपन्न
डीजे न्यूज, धनबाद: सोमवार को होमगार्ड बहाली के अंतर्गत शहरी गैर तकनीकी धनबाद व चिरकुंडा से चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों का मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया।
इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि आज शहरी गैर तकनीकी धनबाद व चिरकुंडा के अभ्यर्थियों का मेडिकल और डोक्युमेंट वेरिफिकेशन किया गया।
उन्होंने बताया कि मंगलवार 25 अगस्त को शहरी गैर-तकनिकी धनबाद (मेधा सूची क्रमांक 01 से 100) के पुरुष अभ्यर्थी, 27 अगस्त को शहरी गैर तकनिकी (धनबाद) मेघा सूची क्रमांक 101 से 200 तक के पुरुष अभ्यर्थी, 29 अगस्त को शहरी तकनिकी (धनबाद) मेघा सूची क्रमांक 1 से 115 तक के पुरुष अभ्यर्थी, 31 अगस्त को शहरी तकनीकी (धनबाद) मेघा सूची क्रमांक 1 से 24 तक की महिला अभ्यर्थी एवं मेघा सूची क्रमांक 116 से 201 तक के पुरुष अभ्यर्थी का मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। जबकि छुटे हुए अभ्यर्थियों को 01 सितंबर को मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने का अंतिम अवसर दिया जाएगा।
उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को किसी भी बिचौलिए के झांसे में नहीं आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बिचौलिया किसी भी अभ्यर्थी को राशि लेकर उनका काम कराने का प्रलोभन देता है तो अभ्यर्थी सीधे होमगार्ड डीएसपी के मोबाइल नंबर 6299226344 पर संपर्क करें। साथ में उन्होंने अभ्यर्थियों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देनेे का अनुरोध किया है।