Advertisements
शेड निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दोलाबड़ शिव मंदिर प्रांगण में शेड का निर्माण किया जाना है। इस कार्य का भूमि पूजन रविवार को मुखिया सुनीता मल्लिक ने किया। यह कार्य पंचायत निधि से होना है। मुखिया ने कहा कि शेड का निर्माण होने से ग्रामीणों को काफी लाभ होगा। मौके पर निर्मल रजवार, उत्तम कर्मकार, अनिल दास, उज्जैन सेन , मानिक सेन, धीरेन कुमार महतो, सुदामा दास, राम चरण दास, धीरेंद्र सेन, नकुल दास आदि थे।