सड़क चौड़ीकरण प्रस्ताव का किया विरोध
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): रैयत ग्रामीण संघर्ष समिति व भूमि वापसी संघर्ष समिति के बैनर तले विस्थापितों की बैठक रविवार को बेलगड़िया में हुई। पलानी हीरक रोड से बेलगड़िया बस्ती होते हुए रानी रोड तक सड़क चौड़ीकरण प्रस्ताव का जोरदार विरोध किया गया । साथ ही बैठक में एमओसीपी के नाम पर विभिन्न गांवों के अधिग्रहित भूमि को रैयत किसानों को वापस दिलाने के लिए जरेडा एवं जिला प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई गई। मौके पर सुभाष सिंह चौधरी, सीरीश सिंह, जीत लाल सिंह, जेठू महतो, जयपति गोप, अशोक महली, सोहन मोहली, नंदलाल महली, शरण सिंह, पिंटू सिंह, श्रीनाथ सिंह, वकील सिंह, रंजीत महतो, सुबल महतो, अमर सिंह आदि थे।