शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों का लिया जायजा
डीजे न्यूज, धनबाद: शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अवर सचिव सुरेश रजक एवं एडीपीओ आशीष कुमार ने पीएम श्री पर्षद मध्य विद्यालय केसरकुराल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह – शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया। ईको क्लब, विज्ञान प्रयोगशाला, गणित प्रयोगशाला, टीएम के उपयोग, स्वच्छता, कक्षा मॉनिटरिंग , हर्बल गार्डन एवं किचन गार्डन का जायजा लिया। विद्यार्थियों की सीखने सिखाने की प्रक्रिया, शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की प्रभावी उपयोग का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने शैक्षणिक व्यवस्था एवं विभिन्न गतिविधियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुस्ताक अंसारी, शिक्षक सुकुमार माझी, दिलीप दास, गोपाल चंद्र गोराइ, संगीता गोस्वामी, राहुल चटर्जी उपस्थित रहे । माता समिति के सभी सदस्य गण एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा बाल संसद के सभी मंत्री भी मौजूद थे।