
सेवानिवृत्ति पर शिक्षक को दी ग ई भावभीनी विदाई
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में शुक्रवार को स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां चल रहे श्री रामचरित मानस पाठ के समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अंग्रेजी विषय के शिक्षक विश्वनाथ दास के सेवानिवृत होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी ग ई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धनबाद जिला संघ संघचालक विशु रवानी, प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सदस्य उत्तम गयाली, प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से विश्वनाथ को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राकेश ने कहा कि विश्वनाथ की पहचान एक मिलनसार एवं प्रभावशाली शिक्षक के रूप में है। उन्होंने हमेशा संगठन से जुड़कर कार्य किया है। विद्यालय इनके योगदान को कभी भुला नहीं सकता।