सेवानिवृत्त शिक्षक अंबुज को दी ग ई भावभीनी‌ विदाई

Advertisements

सेवानिवृत्त शिक्षक अंबुज को दी ग ई भावभीनी‌ विदाई

अंबुज के कार्यों से सीख लेने की आवश्यकता: बीईईओ

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) :अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ कतरास अंचल के तत्वावधान में राजेंद्र कन्या मध्य विद्यालय कतरास में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मध्य विद्यालय नवागढ़ से सेवानिवृत हुए शिक्षक अंबुज कुमार महतो  को भावभीनी विदाई दी ग ई। उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने सेवाकाल में शिक्षा, शिक्षार्थी और संगठन के प्रति उनके समर्पित, समर्पण, सेवाभाव की प्रशंसा की। सेवानिवृत्त शिक्षक को उनकी दूसरी पारी के लिए स्वस्थ, समृद्ध और सुखद रहने की शुभकामना दी। क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी सह व्ययन पदाधिकारी अशोक कुमार  पाल ने कहा कि अंबुज एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार शिक्षक थे। हम सभी को उनके द्वारा किए ग ए कार्यों से सीख लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी राकेश कुमार (मुरली), विनय रंजन तिवारी,जिला संगठन मंत्री मदन मोहन महतो,अंचल सचिव रेखा कुमारी, अभय कुमार झा, राजकुमार  ठाकुर, अनिल कुमार रवानी, महेश्वर दास , सोनी कुमारी, सोनाली डे, सरोज कुमार, ईश्वर चन्द्र दुबे, मो. अरशद, हरिशंकर प्रसाद, राजकुमार, मनिंदर कुमार सिन्हा, मो. अस्लम, मो.  सिद्दीकी, मंजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top