सीएमडी ने सीएचडी का किया निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
डीजे न्यूज, धनबाद: चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को केंद्रीय चिकित्सालय, धनबाद (CHD) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक सुविधाओं में वृद्धि करने के निर्देश दिए। साथ ही, मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लंबित सिविल कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर केंद्रीय चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) डॉ. बंदना सहित बीसीसीएल मुख्यालय के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।