सीआरपी का निधन, शिक्षक जगत में शोक की लहर 

 

सीआरपी का निधन, शिक्षक जगत में शोक की लहर 

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): बालिका मध्य विद्यालय नुनीडीह संकुल के सीआरपी हरेश्वर नाथ ओझा का 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया।  परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वह 

अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र  व तीन पुत्रियाँ छोड़ गये। दाह-संस्कार मोहलबनी घाट में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र विष्णु आकाश ओझा ने दी। उनके निधन पर झरिया के बीपीओ सुजीत माहतो,तोपचांची बीपीओ श्यामाकांत झा, बीआरपी अजय पाल, सीआरपी मधुकर प्रसाद, प्रवीण झा,कार्तिक तिवारी, सुरेंद्र तांती,चन्द्रशेखर श्रीवास्तव, ब्रजेश पाण्डेय , शिक्षक नेता मदन प्रसाद नायक, विश्वनाथ प्रसाद, जितेन्द्र वर्णवाल, रतन पाण्डेय, पशुपति नाथ यादव,अमित कुमार, धर्मनाथ राय,दिनेश खरवार,विकास राय,घनश्याम पाण्डेय आदि शिक्षक व कर्मचारियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिजनों को ढाढ़स  बंधाया और यथासंभव सहयोग करने की बात कही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top