सभी अनुसूचित जनजाति समुदाय और बिरहोर परिवारों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करें : नमन प्रियेश लकड़ा

सभी अनुसूचित जनजाति समुदाय और बिरहोर परिवारों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करें : नमन प्रियेश लकड़ा

गिरिडीह में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा बैठक

डीजे न्यूज, गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में PM-JANMAN एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA JGUA) के तहत कार्यान्वित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी जयप्रकाश मेहरा ने बताया कि इस अभियान के तहत गिरिडीह जिले के 09 प्रखंडों के 143 गांवों के 82,601 अनुसूचित जनजाति समुदाय के परिवारों को लक्षित किया गया है।

पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ योजनाओं का लाभ

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे इस योजना के समयबद्ध क्रियान्वयन की सतत मॉनेटरिंग तथा गति शक्ति पोर्टल पर सभी योजनाओं का टारगेट आधारित प्रोग्रेस हेतु आंकड़ों का संधारण निश्चित रूप से करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अनुसूचित जनजाति समुदाय और बिरहोर परिवारों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाए।

टास्क और निर्देश

उपायुक्त ने जिला स्तरीय सभी संबंधित विभागों को कई टास्क सौंपे, जिनमें टेलीकॉम कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी, जल जीवन मिशन, विद्युतीकरण, सोलर शक्ति की सुविधा, स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करना आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करें, जिससे अनुसूचित जनजाति समुदाय और बिरहोर परिवारों को इसका समुचित लाभ मिल सके।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में निदेशक डीआरडीए, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top