संविधान बचाओ रैली को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस की विस्तारित कमेटी की बैठक में मंथन 

Advertisements

संविधान बचाओ रैली को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस की विस्तारित कमेटी की बैठक में मंथन 

डीजे न्‍यूज, धनबाद : रविार को को स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा ट्रस्ट धनबाद में धनबाद जिला कांग्रेस की विस्तारित कमेटी की बैठक धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के द्वार नियुक्त धनबाद कांग्रेस जिला पर्यवेक्षक सह नोडल प्रभारी अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस साल को संगठन सृजन वर्ष घोषित किया है। तीन महीने तक यह अभियान चलेगा। बूथ स्तर से लेकर पंचायत, मंडल, प्रखंड और जिला कमेटी तक का गठन किया जाएगा।

संगठन सृजन अभियान

– अभियान के उद्देश्य:

– पार्टी की विचारधारा को हर व्यक्ति तक पहुंचाना

– संगठन को मजबूत बनाना

– कार्य योजना:

– प्रखंड-नगर अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक को अतिरिक्त जिम्मेवारी दी जाएगी

– गांवों में जाकर बैठक कर कमेटी का गठन करना

संविधान बचाओ रैली

– रैली की तिथि: 3 मई 

– स्थान: राँची

– आवाहन: सभी प्रखण्ड/नगर एवं सभी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष से भारी संख्या में धनबाद से रांची पहुंचने का आवाहन किया गया है। 

 

अनुशासनहीनता पर कार्रवाई

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो संगठन सृजन अभियान में ईमानदारी से काम करेगा, कांग्रेस उसको सम्मानित करेगी। 

 

बैठक को संबोधित करने वाले प्रमुख लोग

– झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष: अजय कुमार दुबे

– झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष: बृजेंद्र प्रसाद सिंह

– प्रदेश कांग्रेस महासचिव: मदन महतो

– प्रदेश प्रवक्ता: शमशेर आलम, पंकज मिश्रा, रवी रंजन सिंह

बैठक में संगठन सृजन अभियान और संविधान बचाओ रैली पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top