संक्षिप्त खबरें:-

Advertisements

संक्षिप्त खबरें:-

बांग्ला नव वर्ष पर मिलन समारोह का आयोजन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बांग्ला नव वर्ष के मौके पर बुधवार को सिंदूरपुर में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को  नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मौके पर देवाशीष पांडे, खगेंद्र पांडे, कालाचंद पांडे, प्रीति सहाना, चंपा सहाना, सीमा पांडे, झरना पांडे, प्रिया पांडे, ब्यूटी चटर्जी, चीन पांडे, राजेश पांडे, डी पांडे, मंजू मुखर्जी समेत सैकड़ो थे।

————————————————
तीन दिनी हरि कीर्तन का समापन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दूधिया गांव में चल रहे तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का समापन बुधवार को हुआ। बंगाल के गायक सब्यसाची चटर्जी का प्रवचन सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड पड़ी। समापन के मौके पर कुंज मिलन समारोह में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। इस दौरान आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। अनुष्ठान को संपन्न कराने में गांव के 16 आना कमेटी एवं नवयुवकों का योगदान रहा।
—————————————-
झारखंड पब्लिक स्कूल बलियापुर का शानदार प्रदर्शन

बलियापुर: सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में झारखंड पब्लिक स्कूल बलियापुर के छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रेम कुमार बर्णवाल ने 97% अंक लाया। वहीं पीयूष कुमार ने 92% व विप्लव मंडल ने 91.4% अंक लाकर स्कूल का नाम रौशन किया। स्कूल के निदेशक अताउर रहमान व प्राचार्य सूरजीत सेन ने छात्रों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top