संक्षिप्त खबरें:-
महिला को आग से बचाने वाले युवक को किया सम्मानित
बलियापुर: दुर्गोत्सव में पूजा अर्चना के दौरान आग की चपेट में आई महिला को बचाने के लिए जोखिम उठाने वाले युवक रमेश प्रमाणिक को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को बलियापुर पूर्वी पंचायत के मुखिया गणेश महतो उनके आवास पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया । मौके पर दिलीप महतो, मनोज प्रमाणिक, भगवान दास, रूपेश भंडारी आदि थे।
—————————————————
दो पक्षों में मारपीट, पूर्व मुखिया जख्मी
बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणडीहा में भू विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना में पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक कुमार महतो जख्मी हो गए। उनका इलाज धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच में करवाया गया। पीड़ित ने थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि उनके गोतिया के अभिलाष, सूरज कुमार एवं अंकित द्वारा उनकी संयुक्त जमीन पर जबरन बुनियाद खुदाई का कार्य किया जा रहा था। उन्होंने खुदाई कार्य पर तत्काल रोक लगाने को कहा। जिससे वे लोग भड़क गए। पूर्व मुखिया का आरोप है कि इस दौरान उन लोगों ने लात, घुसा एवं गैता से वार जख्मी कर दिया। हो हल्ला के दौरान जब लोग वहां पहुंचे और बीच बचाव किया। बताया कि मारपीट से उनके शरीर में काफी दर्द है।