जोगता में छठ पूजा की तैयारियां शुरू

जोगता में छठ पूजा की तैयारियां शुरू

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): आस्था और लोकपर्व छठ पूजा को लेकर सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग तैयारियों में जुट गए हैं।
शुक्रवार को जोगता दुर्गा मंदिर परिसर में नागरिकों की बैठक हुई। बैठक में सेंद्रा घाट की साफ-सफाई , रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। छठ घाट को समय से व्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया। इस पर विस्तृत चर्चा करने और आगे की रणनीति बनाने के लिए 26 अक्टूबर को अगली बैठक करने पर सहमती बनी।
मौके पर भोला राम, शकील अहमद, अनुज कुमार सिन्हा, मन्नु महतो, श्रीधर पान्डे, मंगल चौहान, सूरज चौहान, हसीब खान,असगर मियां, निर्मल कुमार निषाद आदि उपस्थित थें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top