छात्राओं को ‘गुड टच और बैड टच’ की दी गई जानकारी
डीजे न्यूज, धनबाद: बीसीसीएल के दीक्षा महिला मंडल की ओर से शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, छाताबाद (बेलगड़िया) में जागरूकता एवं खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं बच्चों को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को ‘गुड टच और बैड टच’ के विषय में सरल एवं संवेदनशील तरीके से जानकारी दी गई। उन्हें सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान करने, सतर्क रहने तथा किसी भी असहज स्थिति में अभिभावकों एवं विश्वसनीय बड़ों से खुलकर संवाद करने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय को फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड एवं शतरंज सहित विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर खेल सामग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम में दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्षा रंजना सिंह एवं नीता कुमार उपस्थित रहीं।
दीक्षा महिला मंडल बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने तथा उनके लिए सुरक्षित, स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।