संक्षिप्त खबरें:-
बासी विजया उत्सव का आयोजन
बलियापुर: कुसमाटांड़ दुर्गा मंदिर प्रांगण परिसर में गुरुवार को बासी विजया उत्सव का आयोजन किया गया। सुबह से ही पूजा अर्चना एवं प्रतिमा के दर्शन हेतु मंदिर में श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया था। शाम को मेले में हजारों लोग जुटे और मेला का लुफ्त उठाया। शांतिपूर्ण मेला कार्यक्रम को संपन्न कराने में मेला कमेटी के सदस्यों के साथ साथ बलियापुर पुलिस प्रशासन का योगदान रहा।
—————————————————
बलियापुर इलाके के सभी प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन
बलियापुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थापित देवी दुर्गा की सभी प्रतिमाओं को आज बृहस्पतिवार की शाम विसर्जित कर दिया गया। मालूम हो बलियापुर: बलियापुर के दूधिया, कुसमाटांड़, रांगामाटी, परसबनिया समेत अन्य कई पूजास्थलों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को गुरुवार देर शाम विसर्जित कर दिया गया। वहीं परसबनिया दुर्गा मंदिर प्रांगण में शाम को रावण दहन का आयोजन किया गया। सैकड़ो लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।
——————————————————-
सड़क हादसे में जख्मी की इलाज के दौरान मौत
बलियापुर: बीते दिनों बलियापुर थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा के पास सड़क हादसे में जख्मी दुधिया निवासी 70 वर्षीय मंगल मंडल की मौत बुधवार रात हो गई। उनका इलाज रांची रिम्स अस्पताल में चल रहा था। मृत मंगल बीते रविवार को साइकिल से बलियापुर जा रहा था। डांगापाड़ा के पास विपरीत दिशा से आ रहा एक बाइक सवार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया । जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद परिजनों ने जख्मी को बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स ले गया था। मृतक के परिवार में पत्नी, दो विवाहिता पुत्री एवं एक पुत्र है। उनके निधन पर मुखिया उत्तम चौबे, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, प्रदीप उपाध्याय आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।