साल में 60 गरीब हृदय रोगियों को मिलेंगे 2 स्टेंट मुफ्त

साल में 60 गरीब हृदय रोगियों को मिलेंगे 2 स्टेंट मुफ्त

डीजे न्यूज, धनबाद: शहर के एशियन द्वारका दास जालान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जीवन रेखा ट्रस्ट की ओर से रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा कम कीमत पर उपलब्ध कराना है।

ट्रस्ट ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में मरीजों को लगभग 90 लाख रुपये की छूट दी गई है। इसमें 1100 से अधिक मरीजों के डायलिसिस में प्रति डायलिसिस 600 रुपये की छूट शामिल है। अस्पताल का डायलिसिस चार्ज 1300 रुपये है, जिसका एक बड़ा हिस्सा ट्रस्ट वहन करता है। एक मरीज साल में 100 से 120 बार डायलिसिस कराता है, जिससे उसे 60 से 72 हजार रुपये तक का फायदा होता है। इसके अलावा मोतियाबिंद ऑपरेशन और दवा दुकान में दवाइयों पर 85 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

गरीबों को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट ने डेढ़ साल पहले सस्ती दर पर एम्बुलेंस सेवा भी शुरू की है।

इस दौरान सबसे बड़ी घोषणा हार्ट के मरीजों के लिए की गई। ट्रस्ट अब आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के हृदय ऑपरेशन में दो स्टेंट तक मुफ्त लगाएगा। एक साल में 60 मरीजों को इसका लाभ मिलेगा और जरूरत पड़ने पर यह संख्या बढ़ाई जाएगी। अब तक 5 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top